फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी की जिलाधिकारियों के साथ बैठक, चारधाम यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Mon, 28 Apr 2025 02:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand: सीएम धामी की जिलाधिकारियों के साथ बैठक, चारधाम यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों, तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने समेत अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा मार्गों के मरम्मत कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए दी जाने वाली सभी सुविधाओं के संबंध में मिली रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कैंची धाम वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर पार्किंग व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...Dehradun: कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला; दुस्साहस...रोकने आए न्यायिक अधिकारी के पति से भी की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, आगजनी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराए जाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें