सीएम ने बांटे डिप्टी जेलर और बंदी रक्षकों को नियुक्तिपत्र
- फोटो : Amar ujala
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के तहत लोक सेवा आयोग से चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्तिपत्र वितरित किए।
इस प्रकार शनिवार को कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र बांटे गए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। कहा, आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।