फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मानसून के बाद पटरी पर लाएं व्यवस्थाएं, सीएम ने दिए जन चौपाल और रात्रि चौपाल लगाने के निर्देश

Wed, 14 Oct 2026 02:52 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

मानसून के बाद प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त होने और जनजीवन प्रभावित होने जैसी समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को मैदान में रहने और गांवों में जन चौपाल व रात्रि चौपाल आयोजित करने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती रात अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में मानसून के बाद प्रदेश में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानसून के बाद सड़कों को नुकसान पहुंचने और जनजीवन प्रभावित होने जैसी चुनौतियां सामने आती हैं। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जन चौपाल और तहसील दिवस जैसी पहल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठकों का रोस्टर तैयार कर बैठकें आयोजित की जाएं। इसके साथ ही रात्रि चौपाल भी लगाई जाएं, ताकि लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जा सके।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्रों का दौरा करें और छोटी-छोटी समस्याओं का भी तत्काल संज्ञान लेकर उनका समाधान करें। मुख्यमंत्री ने युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज

धामी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकार सीधे जनता से संवाद कर रही है। इस दौरान कैबिनेट के फैसलों और सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें