फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम: यात्रा में इस बार नए-नए कीर्तिमान स्थापित, 20 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

Wed, 14 Oct 2026 02:43 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ

सार

बदरीनाथ धाम की यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नए आंकड़े छू रही है। अब तक 20.13 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि यात्रा का करीब एक माह अभी शेष है, ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम की यात्रा में इस बार नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। धाम में अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। वहीं अभी धाम की करीब एक माह की यात्रा शेष है। बदरीनाथ धाम में पिछले दिनों यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

विज्ञापन


सोमवार को धाम में 10 हजार 436 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं सोमवार तक धाम में पहुंचने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख 13 हजार 491 पहुंच गई। इस बार श्राद्ध पक्ष के दौरान धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी रिकार्ड रही।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राद्ध पक्ष के दौरान बदरीनाथ में पिंडदान, तर्पण कराने और दर्शन करने वालों की संख्या दो लाख से अधिक रही। श्राद्ध के अंतिम दिन 10 अक्तूबर को बदरीनाथ में 28000 तीर्थ यात्री पहुंचे थे। हालांकि मौसम में आए बदलाव के चलते धाम में सुबह शाम ठंड भी जोरों की पड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें