फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami Delhi Visit: वित्त मंत्री से मिले सीएम, सौंग बांध परियोजना के लिए केंद्र से मांगी 1774 करोड़ की राशि

Tue, 04 Apr 2023 08:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दून शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति नलकूप के माध्यम की जा रही, जिससे भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। सौंग बांध पेयजल परियोजना से दून की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ रुपये की विशेष सहायता देने की मांग की। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सीएम ने परियोजना के लिए धनराशि देने का आग्रह किया।

विज्ञापन


Uttarakhand: नितिन गडकरी से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दिया मसूरी में टनल के शिलान्यास का न्यौता

सीएम ने कहा, सौंग बांध पेयजल परियोजना से दून की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। दून शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति नलकूप के माध्यम की जा रही, जिससे भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। दून की बढ़ती आबादी के कारण पेयजल की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भविष्य की मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

इस समस्या को देखते हुए भविष्य में सतत पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए सौंग नदी पर पेयजल परियोजना प्रस्तावित है। परियोजना के निर्माण से 150 एमएलडी पेयजल 10 लाख आबादी को उपलब्ध होगा। भूजल स्तर बढ़ने से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही नलकूपों के संचालन व रखरखाव संबंधी व्यय में भी कमी आएगी। निर्माण से झील का निर्माण होगा।

इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देहरादून जिले के 10 गांवों की 15,000 आबादी को सौंग नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से सुरक्षा प्रदान होगी। परियोजना के लिए तकनीकी, वन भूमि हस्तांतरण समेत अन्य आवश्यक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों के के पुनर्वास पर 247 करोड़ की राशि राज्य सरकार खर्च करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें