फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: जी-20 इम्पैक्ट समिट में पहुंचे सीएम धामी, बोले-ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अहम कार्य कर रहा IIT

Wed, 02 Aug 2023 03:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दुनिया को वैक्सीन देना वाला भारत आज सबसे बड़ी 5वीं अर्थव्यवस्था है। हमें पीएम मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता का मौका मिला है। भारतीय संस्कृति धरोहर का आज विदेशी लोग भी अध्ययन कर रहे हैं जो नए भारत की ओर संकेत कर रहा है। 
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से  जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने शुभारंभ किया।

विज्ञापन

 

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है कि वह किसी भी क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकती है।
 

यह पीएम मोदी की नीतियों के कारण है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि आने वाले समय में उनके सामने बहुत सारे अवसर और चुनौतियां हैं। छात्रों को दोनों का लाभ उठाकर कठिन परिश्रम के जरिए दुनिया का नेतृत्व करना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मां-बाप के झगड़े में मासूम की मौत: शराब के लिए पैसे मांग रहा पिता, मना किया तो खींच दी बच्चे की सांसों की डोर

निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। साथ ही रोजगार के अवसर भी उन्हें मिलेंगे। कहा कि युवा पीढ़ी के दम पर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। कहा कि उत्तराखंड में आने वाली आपदाओं के समाधान के लिए संस्थान की ओर से शोध कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रों को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने यहां छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी छात्र जो कुछ भी कर रहे हैं उसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। भगवान उन्हें बड़ा कार्य करने और आगे बढ़ने के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें