राष्ट्रीय खेलों के लिए दी शुभकामनाएं
इस बार 25 में प्रतिभाग कर रहे हैं। कहा, खेल और खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि से स्पष्ट है कि खेल संस्कृति का विकास हो रहा है। यह साल इसलिए भी अहम है कि अगले साल राष्ट्रीय खेल हैं। पीएम ने भी अगले साल राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दी है। इसमें नवाचार लाया जाएगा। जी-20 समिट की तरह इसमें आने वाले लोगों का अच्छा आतिथ्य होगा, ताकि अच्छे अनुभव लेकर जाएं।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा, सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। आठ से आठ और 14 और 14 से 23 साल के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। पदक लाने वालों को सीधे सरकारी सेवा में लेने की व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड खेलेगा तभी आगे बढ़ेगा। मंत्री ने कहा, उत्तराखंड को देव और सैन्य भूमि के नाम से जाना जाता है।
इसके बाद अब उसका परिसर खेल भूमि के रूप में भी होना चाहिए। कहा, खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत आरक्षण को बहाल किया जाए। कहा, सरकार खेल विश्वविद्यालय, बालिका खेल कॉलेज की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पिथौरागढ़ दौरे के दौरान खेलों पर विस्तार से चर्चा की।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विवि और कॉलेजों में दो सप्ताह के भीतर होंगे छात्रसंघ चुनाव, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश
विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने कहा, गोवा में 26 अक्तूबर से शुरू होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों में 240 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर रही है। इसमें 177 खिलाड़ी और 63 टीम स्टाफ शामिल है।
कार्यक्रम में विधायक पुरोला दुर्गश लाल, भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक,उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष निर्मान मुखर्जी, संघ के महासचिव डीके सिंह, खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर, संयुक्त सचिव एसके सार्की, जिला खेल अधिकारी निधि आदि रहे। संचालन स्पोर्ट्स कालेज के प्राचार्य राजेश ममगाई ने किया।