फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: युवा महोत्सव के लिए प्रदेश के 72 सदस्यीय दल को सीएम और खेल मंत्री ने किया रवाना, दिल्ली में आयोजन

Thu, 09 Jan 2025 02:29 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

युवा महोत्सव के लिए प्रदेश के 72 सदस्यीय दल को सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने रवाना किया।
विज्ञापन
72 सदस्यीय दल को सीएम धामी और मंत्री रेखा आर्य ने किया रवाना  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी विवेकानंद जयंती पर दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से 72 युवाओं का दल गुरुवार को रवाना हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर दल की बस को रवाना किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल हो रही हैं।

इसमें शिरकत करने के लिए उत्तराखंड से 72  प्रतिभाशाली युवाओं की टीम दिल्ली गई है। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस टीम में संगीत, लोक नृत्य, लेखन, डिबेट समेत अनेक विधाओं में पारंगत युवा शामिल है, जो वहां विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजनों में हिस्सेदारी करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी का दौरा तय होते ही हरकत में आए विभाग, राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी तैयारियों में आई तेजी
विज्ञापन


मंत्री रेखा आर्या ने  कहा कि इस  टीम ने युवा महोत्सव के लिए लंबे समय से तैयारी की है, उम्मीद है कि टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार रहेगा। मंत्री रेखा आर्या ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने और आयोजन में पहला स्थान करने की शुभकामनाएं दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें