फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश का कहर, बादल फटा, कई घर ढहे

Fri, 24 Jul 2015 09:20 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले में भिलंगना विकास खंड के आरगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत जसपुर में बादल फटने से एक व्यक्ति मलबे में जिंदा दफन हो गया।
विज्ञापन


जान बचाने की कोशिश में सात लोग घायल हो गए। वहीं मलबे में सात पशु दब गए। साथ ही दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गांव में बना राजीव गांधी सेवा केंद्र और प्राथमिक विद्यालय भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं और गांव की सैकड़ों नाली कृषि भूमि तबाह हो गई।

गुरुवार सुबह करीब तीन बजे जसपुर के ऊपर और घैरका गांव के नीचे बादल फटने से मलबा और बोल्डर भरभरा कर जसपुर गांव में गिरे। तेज बारिश और बादल फटने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


गांव का शेर सिंह (55) पुत्र अलेम सिंह अपने पीछे के घर में लोगों को बादल फटने की सूचना देने जा रहे थे कि वे रास्ते में ही मलबे में दब गए।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों को जल्द दिया जाएगा मुआवजा

सुबह छह बजे शेर सिंह का शव मलबे से बरामद किया गया। राधाकृष्ण पंवार, दीपक सिंह, कल्पना, फुलकौंरी, विजय सिंह, रमेश सिंह, देवा देवी मलबे और पत्थरों की चपेट में आने से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार किया। मलबे से हरी सिंह और राम सिंह के आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। शेर सिंह, राधाकृष्ण, कलम सिंह, किशन सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह, बचन सिंह, रमेश सिंह, सगत सिंह के घरों में मलबा भर गया।

भगवान सिंह के दो बैल, दो भैंस, हरी सिंह की दो भैंस, राम सिंह की एक भैंस मलबे में दब गई। बादल फटने की सूचना पर डीएम युगल किशोर पंत और पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन, आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। डीएम ने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें