उत्तराखंड में बरसात का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार बारिश ने कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में कहर बरपाया है।
यहां दो जगह बादल फटने से कई घर बह गए हैं और दो दर्जन से ज्यादा पशु मलबे में दब गए हैं। जिले के बेरीनाग और नाचनी में बादल फटने से एक महिला की मौत होने की खबर है।
मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य लगातार जारी है।