फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात होनी थी हड़ताल पर लेकिन हुआ कुछ और...

Fri, 06 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 8 मई को हड़ताल के मुद्दे पर बुलाई गई थी मीटिंग 
  • संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग था मुद्दा
  • अपर मुख्य नगर अधिकारी हस्तक्षेप न करते तो हो जाती मारपीट 
विज्ञापन
सफाईकर्मी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने को लेकर 8 मई से प्रस्तावित हड़ताल के मुद्दे पर नगर निगम सभागार बुलाई गई मीटिंग में जबरदस्त हंगामा हुआ। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा और सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। दोनों संगठनों के नेताओं-पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


अपर मुख्य नगर अधिकारी ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मीटिंग बेनतीजा समाप्त हो गई। यह फैसला भी नहीं हो पाया कि 8 मई से हड़ताल होगा या नहीं।

नगर निगम सभागार में शुक्रवार को आयोजित मीटिंग में यह तय होना था कि 8 मई से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल होनी है या नहीं। सफाई कर्मचारी यूनियन नेता मीनू गागट व उनके साथी जहां हड़ताल के पक्षधर थे। वहीं राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोरचा के चंद्रमोहन काला, मदन वाल्मीकि, राजेंद्र केसला और जयपाल वाल्मीकि हड़ताल के पक्ष में नहीं थे। उन्हें सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का भी समर्थन प्राप्त था।
विज्ञापन


हड़ताल पर नहीं बनी सहमति
मीटिंग शुरू भी हुई, भाषणबाजी भी हुई, लेकिन 8 मई से प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सहमति नहीं बन सकी। मीटिंग के दौरान ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। नौबत मारपीट तक आ पहुंची। लेकिन नगर निगम के अपर मुख्य नगर अधिकारी भगवत प्रसाद  मिश्रा ने किसी तरह मामले को संभाला। अगर उन्होंने हस्तक्षेप न किया होता तो मारपीट होनी तय थी।

इस मौके पर सफाई कर्मचारी नेता अरविंद घावरी, सोनू सेलवान आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले दोनों ही संगठन के नेताओं द्वारा मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को ज्ञापन प्रेषित किए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें