फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक नहीं हुआ तो लटक जाएगी पेंशन

Fri, 06 May 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शासन ने दिखाई सख्ती, विभाग को दिए निर्देश
  • दिव्यांगों के लिए कर दी गई है अलग व्यवस्था
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग से दी जाने वाली वृद्धा, विधवा, विकलांग, किसान पेंशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इस बार यदि पेंशनर्स ने अपने आधार कार्ड समाज कल्याण विभाग में जमा नहीं किए तो उनकी पेंशन रुक जाएगी। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद विभाग इस दिशा में सख्त हो गया है।
विज्ञापन


दिव्यांगों के आधार कार्ड को लेकर चल रही उलझन भी खत्म हो गई है। ऐसे दिव्यांग पेंशनर जिनकी उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली की फोटो न आ पाने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, उनके लिए बॉयोमैट्रिक एक्ससेप्शन के तहत आधार कार्ड बनवाए जाएंगे।

शासन की सख्ती के बाद विभाग सक्रिय
शासन से सख्ती के बाद सभी से आधार कार्ड मंगवाए जा रहे हैं। लोगों का भी इस दिशा में रुझान दिख रहा है। अब दिव्यांगों के लिए भी अलग से व्यवस्था हो गई है तो वह भी आधार कार्ड बनवा कर दे सकते हैं। अब भी किसी ने आधार कार्ड नहीं दिया तो अब पेंशन नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी

पेंशन योजना का नाम ---- पेंशनर्स की संख्या ---- कितने जमा हुआ आधार कार्ड
वृद्धा पेंशन योजना ------------ 56777 ---------- 6792
विधवा पेंशन योजना ---------- 18636 ---------- 1712
विकलांग पेंशन योजना -------- 12136 ---------- 1553
किसान ------------------------- 773 -------------- 55
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें