फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा : एससी छात्र छात्राओं की मिलेगी निशुल्क कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। समाज कल्याण विभाग अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों के लिए निशुल्क कोचिंग कराएगा। इसके लिए प्रारंभिक तौर पर हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर और पीएनजी राजकीय पीजी महाविद्यालय रामनगर का चयन किया गया है। यह कोचिंग तीन महीने की होगी। इसकी कक्षाएं दिसंबर से शुरू होंगी। इसके लिए तीन दिसंबर तक इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र समाज कल्याण निदेशालय, हल्द्वानी भेज सकते हैं। कोचिंग के लिए छात्र-छात्रा ने न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा पास की हो। उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए। परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय दो लाख से अधिक न हो। आवेदक द्वारा पूर्व में संचालित इस प्रकार की निशुल्क कोचिंग योजना उच्च शिक्षा और किसी अन्य विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ न लिया हो।
विज्ञापन

मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा
स्नातक परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार मानकर वरीयता सूची तैयार की जाएगी। पहले 50-50 छात्रों को उक्त संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। छात्राओं व दिव्यांग अभ्यर्थियों को क्षैतिज आरक्षण लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें