फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 15 वाहनों के चालान, चार को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। पुलिस ने मंगलवार को आकस्मिक जांच अभियान चलाकर 15 वाहनों के चालान और चार को सीज कर दिया। साथ ही आठ लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर शहर के बाटाघाट, चकराता टोल और कैंपटी रोड में जांच अभियान चलाया गया। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि अभियान के दौरान 44 बड़े, 270 चारपहिया और 90 दोपहिया वाहन की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर चार वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 15 वाहनों के चालान कर 5500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। आठ लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 2,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें