फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम के खिलाफ बसों ने किए पहिए 'जाम'

Sat, 14 Dec 2013 09:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शनिवार को एक स्थान से दूसरे स्थान जाना है तो सिटी बस का इंतजार न करें। क्योंकि शनिवार को सिटी बस संचालकों ने नियम विरूद्घ चल रहे विक्रमों के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन


हड़ताल से बाहरी जिलों से आने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन रूटों में रहने वाले लोगों को भी दिक्कत होगी। जहां पर केवल सिटी बसें ही संचालित होती है।

अन्य साधन की करें तलाश
शहर में इस समय 225 सिटी बसें संचालित हो रही है। हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी उन रूट के लोगों को उठानी होगी जहां पर विक्रम संचालित नहीं होते है। ऐसे रूटों पर नौकरी पेशा लोग और छात्रों को ऑटो का सहारा या अन्य साधन देखने होंगे।
विज्ञापन


पुलिस महकमे ने आंखें मूंदी
प्रेमनगर- परवल रूट एसोसिएशन के संरक्षक विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया राजधानी में नियम विरूद्घ विक्रम चल रहे हैं और आरटीओ और पुलिस महकमे ने आंखें मूंदी हुई है। वहीं बीते दिनों चकराता रोड पर विक्रम रूट नटराज सिनेमा के बजाए, घंटाघर तक कर दिया गया।

इसका सिटी बस संचालकों ने विरोध किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया नियम विरूद्व चल रहे विक्रमों की शिकायत कई बार आरटीओ में करने पर जब कुछ नहीं हुआ तो मजबूरन हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करनी पड़ी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस और आरटीओ से इस संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें