उत्तराखंड में नागरिकता संशोधन कानून काे लेकर गुरुवार को राजधानी देहरादून और हल्द्वानी में धरना-प्रदर्शन हुआ। आज देहरादून के गांधी पार्क में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), सपा, बसपा व अन्य दलों ने नारेबाजी की और अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
वहीं हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( माले ) द्वारा इस कानून के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी कानून लागू करने को देश बांटने की राजनीति कहा गया। वक्ताओं ने कहा कि इस कानून से देश में हिंदू मुस्लिम समुदाय को बांटने की कोशिश की गई है। यह देश हित में उचित नहीं है।