फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई परीक्षा: शेड्यूल जारी, 10वीं-12वीं के छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए मिलेंगे 15 मिनट

Fri, 13 Dec 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सीआईएससीई ने परीक्षा कार्यक्रम किया वेबसाइट पर जारी
  • 12वीं की परीक्षा तीन फरवरी और 10वीं की 27 फरवरी से
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा में पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन


10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए विषय के हिसाब से दो से तीन घंटे का समय होगा। काउंसिल के मुताबिक, छात्रों को पांच मिनट पहले तक एग्जाम हॉल में एंट्री मिलेगी। इसके बाद भी अगर कोई छात्र लेट हो जाता है तो उसे लेट होने की पर्याप्त वजह बतानी होगी।

काउंसिल ने साफ कर दिया है कि आंसर शीट के ऊपरी लाइव इंक कैरेक्टर रिकगनिशन (एलआईसीआर) में दिए गए बॉक्स में ही अपने साइन करें। इससे अलग कहीं कुछ भी लिखने पर वह सॉफ्टवेयर में रीड नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


सभी एंट्री के लिए केवल ब्लू या ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन का ही इस्तेमाल करना है। आईसीएसई परीक्षा 27 फरवरी से 30 मार्च 2020 तक और आईएससी की परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च 2020 तक चलेंगी। काउंसिल ने पहली बार यह भी तय कर दिया है कि जून के प्रथम सप्ताह में 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे।

नकल साबित हुई तो नहीं आएगा रिजल्ट
काउंसिल ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर कोई स्टूडेंट किसी भी तरह से नकल में पकड़ा जाता है। जांच के बाद उसकी नकल साबित हो जाती है तो उसका रिजल्ट काउंसिल जारी ही नहीं करेगा। यानी उसका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा।

मेडिकल-इंजीनियरिंग के लिए पर्याप्त समय 
इस बार परीक्षाएं जल्द शुरू होने की वजह से मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट यूजी और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-2 की तैयारी कर रहे छात्रों को फायदा होगा। चूंकि जेईई मेन-2 का आयोजन अप्रैल और नीट यूजी का आयोजन तीन मई को किया जाना है, इसलिए छात्र आसानी से अपनी तैयारी को पुख्ता कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें