अगर आप हॉस्पिटल और हेल्थ मैनेजमेंट में पढ़ाई करना चाहते हैं तो अच्छा मौका है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इग्नू के साथ मिलकर पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट कोर्स इग्नू के सहयोग से लांच किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कोर्स उन युवाओं के लिए कारगर साबित होगा, जो कि स्वास्थ्य सेवाओं में हैं और अपनी प्रशासनिक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं।
कोर्स की जानकारी के लिए
9917717305 नंबर पर कॉल करने के अलावा pgdhhm.gdmc@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। यह कोर्स दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से संचालित होगा। कोर्स की अधिक जानकारी
www.ignou.ac.in पर भी देख सकते हैं।