फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई की 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं इस बार होंगी लाइव चेक

Thu, 19 Dec 2019 12:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • काउंसिल ने 10वीं, 12वीं के लिए लागू की एलआईसीआर व्यवस्था
  • एडमिट कार्ड में गलती हुई तो काउंसिल करेगा सुधार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं इस बार लाइव चेक की जाएंगी। इसके लिए काउंसिल ने लाइव इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन (एलआईसीआर) की व्यवस्था इस साल से लागू की है। इसके तहत सभी उत्तर पुस्तिकाएं सॉफ्ट कॉपी में कन्वर्ट की जाएंगी।

विज्ञापन


काउंसिल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस बार काउंसिल ने कई बदलाव किए हैं। इसके तहत एक ओर जहां प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अलग से 15 मिनट का समय दिया जाएगा तो दूसरी ओर सभी उत्तर पुस्तिकाओं पर एलआईसीआर की व्यवस्था की गई है। जिन छात्रों के एडमिट कार्ड और बाकी डिटेल्स पूरी तरह से मैच करेंगे, उन्हें एलआईसीआर वाली कॉपी दी जाएगी।

जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में त्रुटि होगी, उनके एडमिट कार्ड ठीक किए जाएंगे। एलआईसीआर तकनीक से यह फायदा होगा कि छात्र की पूरी उत्तर पुस्तिका सॉफ्ट फॉर्मेट में आ जाएगी। इसके बाद अलग-अलग केंद्रों पर लाइव कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस मूल्यांकन का फायदा यह होगा कि 10वीं, 12वीं का रिजल्ट निर्धारित समय के भीतर जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें