फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में सड़क तय करेगी घर का दाम

Sun, 02 Nov 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किल रेट बढ़ने के बाद जमीनों, मकानों के दाम बढ़ जाने की आशंका पाले देहरादूनवासियों के लिए राहतभरी खबर है।
विज्ञापन


अगर आपका घर या जमीन संकरी सड़क पर स्थित है तो हाईवे के नजदीक होने पर भी आपको कम सर्किल रेट पर स्टांप ड्यूटी देनी होगी। सर्किल रेट के निर्धारण में इस दफा पहली बार सड़कों की चौड़ाई को आधार बनाया गया है।

उधर, विभिन्न क्षेत्रों के पिछले सर्किल रेट में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। शनिवार शाम डीएम चंद्रेश कुमार यादव ने नए सर्किल रेट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्य रोड भले ही चौड़ी हो।
विज्ञापन


लेकिन अगर कोई व्यक्ति इस सड़क से 25 मीटर अंदर मकान खरीदना चाहता है और वहां का रास्ता कम चौड़ा है तो सर्किल रेट घट जाएगा। इसी तरह कोई नेशनल हाईवे के पास रहता है और घर के सामने का रास्ता छोटा है तो भी रेट कम होगा।

बताया कि सड़क की पांच मीटर चौड़ाई के लिहाज से बेस रेट तैयार किया गया है। इसी बेस रेट के आधार पर सर्किल रेट का प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा।

अगर किसी स्थान पर पांच मीटर से कम चौड़ाई है तो बेस रेट के हिसाब से ही सर्किल रेट लगेगा। बताया कि सर्किल रेट सर्वे के आधार पर तैयार किया गया है। जहां भूमि की मांग अधिक थी वहां उसी आधार पर सर्किल बेस रेट बढ़ाया गया है।

जानिए अपना सर्किल रेट

- पांच मीटर से 12 मीटर चौड़ी सड़क पर बेस रेट से 20 प्रतिशत अधिक
- 12 से 15 मीटर चौड़ी सड़क पर 25 फीसदी ज्यादा होगा सर्किल रेट
- 15 से 18 मीटर सड़क बेस रेट में 30 फीसदी बढ़ोतरी होगी
- 18 मीटर और इससे अधिक चौड़ी सड़क बेस रेट में 40 फीसदी बढ़ोतरी
- ऐसे कोने की भूमि, जिसके दो तरफ सड़क है, के बेस रेट में 50 फीसदी बढ़ोतरी

खास बिंदु
- राजकीय संस्थाएं जो संपत्ति बेचेंगी, उनकी दरों की डीएम द्वारा जारी सर्किल रेट से तुलना होगी जो दर अधिक होगी उसे लिया जाएगा।
- 2000 वर्ग मीटर से कम कृषि भूमि पर प्रति वर्ग मीटर और इससे अधिक पर हेक्टेअर के लिहाज से सर्किल रेट लगेगा।

यह हैं सर्किल रेट (बेस रेट)
क्षेत्र ---- पुराना ---- नया
राजपुर रोड (घंटाघर से आरटीओ तक) - 49000 - 50000
राजपुर रोड (आरटीओ से ब्लाइंड स्कूल) - 33000 - 39000
पलटन बाजार - 29000 - 39000
सहारनपुर रोड - 26000 - 39000
चकराता रोड - 26000 - 39000
हरिद्वार रोड - 17000 - 25500
ईसी रोड - 23000 - 25500
सहस्त्रधारा रोड - 8500 - 10000
डायवर्जन रोड - 13000 - 18000
विज्ञापन

ऊंचाई जितनी ज्यादा, फ्लैट उतना ही सस्ता

देहरादून में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए कुछ राहतभरी खबर है। सर्किल रेट में सिर्फ फ्लैट के ही रेट घटाए गए हैं, उसमें भी मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों में हर फ्लोर पर दर घटती जाएगी। यानी फ्लैट जितनी ऊंचाई पर लिया जाएगा, स्टांप ड्यूटी उतनी कम लगेगी।

जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि पहले व्यक्ति चाहे जिस फ्लोर पर फ्लैट ले उसे एक ही दर से सर्किल रेट देना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा।

ग्राउंड फ्लोर पर स्थित फ्लैट के लिए बेस रेट चुकाना होगा, जबकि इसके ऊपर जितने ऊंचे फ्लोर पर मकान खरीदा जाएगा सर्किल रेट उतना कम हो जाएगा।

बेसमेंट का भी सर्किल रेट घटा दिया गया है। डीएम ने कहा कि राजधानी में भूमि सीमित है, जबकि आबादी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यहां पर्याप्त आवास के लिए बहुमंजिली इमारतें ही बेहतर साधन होंगी।

फ्लैटों के सर्किल रेट
- बेसमेंट और पहली मंजिल का सर्किल रेट बेस से 10 फीसदी कम
- दूसरी और तीसरी मंजिल का सर्किल रेट बेस से 20 फीसदी कम
- चौथे और इसके ऊपर फ्लोर का सर्किल रेट बेस से 25 फीसदी कम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें