फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः स्कूल बस की फर्स्ट एड बॉक्स में मिला कुछ ऐसा, कि डीएम रह गए हैरान

Sat, 25 Nov 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
DM deepak rawat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभी भी गंभीरता नहीं दिख रही है। ताजा मामला हरिद्वार का है। जहां स्कूल बस के फर्स्ट एड बॉक्स में मेडिसन के बजाय कुछ ऐसा मिला जो बच्चों को सुरक्षा के प्रति लापरवाही को बताता है। साथ ही कई तरह की अनियमितताएं दिखी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दीपक रावत रोशनाबाद जिला कलेक्ट्रेट से आवास की तरफ पैदल जा रहे थे। इस दौरान एक बस वहां से गुजरी तो उसमें स्कूल के बच्चे सवार थे, जबकि बस का रंग न तो पीला था और स्कूल का नाम लिखा था। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने रुकवा लिया।

वह बस में चढ़ गए और सबसे पहले उन्होंने फास्ट एड बॉक्स खुलवाकर देखा। बॉक्स में सिगरेट का ऐश, सफाई करने को गंदा कपड़ा और वैसलीन रखी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने बच्चों की संख्या देखी तो सीटों के मुकाबले में अधिक बच्चे थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत ने स्कूली बसों की जांच की तो यह खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने रुड़की और हरिद्वार एआरटीओ को स्कूली बसों की सघन जांच करने के निर्देश दिए।

बस में चालक के अलावा कोई सहायक नहीं था और स्कूल का कोई भी कर्मचारी बस में नहीं था। बस की खिड़कियों पर कोई जाली नहीं थी। इस तरह से स्कूल के बच्चों की बस में अनियमितता सामने आने के मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया।

उन्होंने वहीं से रुड़की और हरिद्वार एआरटीओ से फोन कर स्कूल वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बस के कागज और चालक का लाइसेंस अपने पास रख लिया।  बस में डीपीएस रानीपुर के छात्र सवार थे। यह सभी बच्चे सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के थे। इन्होंने स्वयं यह बस हायर की हुई थी।
विज्ञापन

बस से डीपीएस ने पीछा छुड़ाया

DM deepak rawat - फोटो : amar ujala
डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य केसी पांडे ने संबंधित बस से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल की समस्त बसें अनुबंध की है। सभी बसें पीले रंग की हैं, जाली, सीसीटीवी कैमरे, स्कूल का कर्मचारी आदि सुविधाएं है।

उन्होंने कहा कि हमारी बस रोशनाबाद सिडकुल में नहीं जाती, जो बसे रोशनाबाद में जिलाधिकारी ने पकड़ी है वह बस रोशनाबाद के लोगों ने अपने बच्चे स्कूल भेजने के लिए हायर की है। अब मामला सामने आया है तो जिन अभिभावकों के बच्चे ऐसी स्कूल की बस में आते है सभी को शुक्रवार को बुलाया जाएगा।

बच्चों की सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिस तरह से डीपीएस जैसे स्कूल के बच्चों को ले जाते हुए बस पकड़ी और उसमें अनियमितता सामने आने पर एआरटीओ को चेकिंग चलाने और बसों में समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने को निर्देश दिया है। यदि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही सामने आई तो उनपर भी कार्रवाई होगी।
- दीपक रावत, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें