फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी में क्रिसमस के जश्न की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में क्रिसमस और नए साल की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध ऐतिहासिक वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स, द सेवॉय में क्रिसमस के आगमन की तैयारियों के तहत रविवार को पारंपरिक क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के गणमान्य लोगों, होटल प्रबंधन, अतिथियों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी में सूखे मेवे, कैंडिड फ्रूट्स, संतरे के छिलके, विभिन्न सुगंधित मसालों और चुनिंदा स्पिरिट्स को मिलाकर पारंपरिक क्रिसमस केक का मिश्रण तैयार किया गया। होटल के महाप्रबंधक गौतम वल्ली ने बताया कि केक मिक्सिंग सेरेमनी क्रिसमस की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। इसमें तैयार किए गए मिश्रण को आने वाले कई सप्ताह तक विशेष तरीके से रखा जाएगा, जिससे सूखे मेवे और अन्य सामग्री मसालों की खुशबू और स्वाद को अच्छी तरह से अपने अंदर समाहित कर सकें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, लेखक गणेश शैली, आईटीबीपी के आईजी एवं निदेशक गिरीश चंद्र उपाध्याय, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें