फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नन्हे कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और कथक से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल की ओर से रविवार को बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान, कौलागढ़ रोड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और कथक की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शुरुआती स्तर के विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह और विशिष्ट अतिथि आरजे काव्या, संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक शेखर पाटवा और संस्थान की प्रधानाचार्य नमिता ममगाईं ने किया। संगीत प्रस्तुतियों में राग भूपाली में गुरु स्तुति, राग दुर्गा में दुर्गा स्तुति, गणेश वंदना और राग गौड़ सारंग में छोटा ख्याल प्रस्तुत किया गया। वहीं, कथक में महिषासुर मर्दिनी की कथा का भावपूर्ण मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने सरगम आधारित कथक, पारंपरिक कथक, ठुमरी और नृत्य फ्यूजन की प्रस्तुतियां भी दीं। समिति की अध्यक्ष और गुरुकुल की निदेशक प्रतिभा श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। संस्था पांच दशक से अधिक समय से शास्त्रीय संगीत और कथक के प्रचार-प्रसार में जुटी है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें