फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से गुंजी में पुल बहा, छोटा कैलाश जाने वाले 18 तीर्थयात्रियों को बीच में ही रोका

Wed, 02 Aug 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ 
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा कैलाश यात्रा मार्ग पर गुंजी और कुटी के बीच नंफा नाले पर स्थित पैदल पुल मंगलवार रात भारी बारिश के दौरान बह गया है। नंफा नाला उफान पर है। इस कारण छोटा कैलाश की यात्रा पर जा रहे 13वें दल के 18 यात्रियों को गुंजी में ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं हुई तो इस दल को गुंजी से लौटना पड़ेगा। प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने लोक निर्माण विभाग को पुल की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। 
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नंफा नाले का पुल बहने से उसे आरपार कर पाना संभव नहीं है। बताया गया कि 13वें छोटा कैलाश यात्री दल के सदस्य मंगलवार शाम गुंजी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह उनको कुटी, ज्योलिंगकांग होते हुए छोटा कैलाश जाना था। पुल टूटने की सूचना मिलते ही यात्रियों को रोक दिया गया है। धारचूला में आधार शिविर के अधिकारी गुंजी से लगातार संपर्क बनाए हैं।

यात्राधिकारी आरसी जोशी और दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि यदि रास्ता नहीं खुला तो यात्रियों को वापस बुलाया जाएगा। अस्कोट में लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी के नेतृत्व में मजदूरों की टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें