खिताब के नजदीक पहुंचकर उत्तराखंड के चिराग सेन लड़खड़ा गए। एकल और युगल वर्ग के फाइनल मुकाबलों में हार के साथ चिराग को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
कोचीन में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार की रात अंडर-17 वर्ग में एकल और युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों वर्गों में उत्तराखंड के चिराग सेन से सभी को काफी उम्मीदें थीं। एकल वर्ग में चिराग सेन को उत्तर प्रदेश के अंशुल यादव से हार का सामना करना पड़ा।
पहला सेट 15-21 से गंवाने के बाद चिराग ने दूसरे सेट में 21-14 से जीत हासिल कर वापसी की। मगर अंशुल ने तीसरे सेट में 22-20 से चिराग को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
चिराग को रजत पदक मिला। युगल वर्ग के फाइनल में चिराग सेन व ला तलार की जोड़ी को केरल के अर्जुन एमआर व महाराष्ट्र के चिराग सेट्टी की जोड़ी से 21-13, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।