फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतन शिविर: पर्यटन और सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर सरकार का जोर, प्रदेश में बनाया जा रहा लैंड बैंक

Fri, 25 Nov 2022 03:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सरकार की ओर से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और नैनो योजना शुरू की गई है। इस योजना से लोग स्वरोजगार के लिए अपनाने के लोग आगे आ रहे हैं। प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए जीआई टैंगिंग (जियोग्राफिकल इंडिकेटर) की जा रही है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार का पर्यटन, सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर जोर है। प्रदेश में निवेशकों को आसानी से जमीन उपलब्ध हो। इसके लिए सरकार की ओर से लैंड बैंक बनाया जा रहा है। चिंतन शिविर में सचिव उद्योग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने औद्योगिक निवेश का प्रस्तुतिकरण दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और नैनो योजना शुरू की गई है। इस योजना से लोग स्वरोजगार के लिए अपनाने के लोग आगे आ रहे हैं। प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए जीआई टैंगिंग (जियोग्राफिकल इंडिकेटर) की जा रही है। इससे उत्पादों को कानूनी तौर पर संरक्षण और मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर: प्रदेश की तरक्की के लिए सीएम धामी के मंत्रियों ने भी फूंके तरक्की के मंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जिला दो उत्पाद योजना के तहत प्रत्येक जिला स्तर पर दो उत्पादों का चयन किया गया। इन उत्पादों का निर्यात को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। सरकार की ओर से बड़े उद्यमियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए नीतियों में संशोधन और सल किया जा रहा है। सिडकुल के माध्यम से निवेश के लिए लैंड बैंक बनाया जा रहा है। जिससे निवेशकों को आसानी से उद्योग लगाने के लिए जमीन मिल सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें