फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से बच्चों को मिड-डे मील में मिलेगा दूध, ये दिए गए निर्देश

Fri, 25 Mar 2022 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा है कि सप्ताह में एक दिन बच्चों को दूध दिया जाएगा। एक अप्रैल से मिड-डे मील में दूध मिलने लगेगा। दूध दिए जाने को लेकर आंचल डेयरी के साथ सहमति बनी है।
विज्ञापन
दूध - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को नए शिक्षा सत्र एक अप्रैल से मिड-डे मील में दूध मिलने लगेगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक बच्चों को दूध दिए जाने को लेकर आंचल डेयरी के साथ सहमति बनी है।

विज्ञापन


प्रदेश में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को दूध दिए जाने की तैयारी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं को सौ एमएल और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को 150 एमएल दूध दिया जाएगा। 

छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील में दूध देने के लिए हर साल 12 करोड़ का खर्च आएगा। इसमें से छह करोड़ रुपये केंद्र सरकार और इतनी ही धनराशि राज्य सरकार वहन करेगी। सप्ताह में एक दिन बच्चों को दूध दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें