फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बाजार नहीं ले गई तो बच्चे ने खुद को लगाई आग

Fri, 29 Jan 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रामनगर के ग्राम टेड़ा में बाजार नहीं ले जाने पर एक बच्चे ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही परिवार और आसपास के लोगों में खलबली मच गई। आननफानन में बच्चे को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

ग्राम टेड़ा निवासी दुर्गा देवी ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका 10 साल का बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा कि उसकी जान पर ही बन आएगी। हुआ यूं कि बृहस्पतिवार दोपहर दुर्गा देवी राशन लेने के लिए रामनगर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार ले जाने और जूता खरीदवाने की जिद

इसी दौरान उनके बेटे रोहित (10) ने मां से बाजार ले जाने और जूता खरीदवाने की जिद की। मां के लाख समझाने के बाद भी रोहित रामनगर आने की जिद पर अड़ा रहा।

किसी तरह दुर्गा देवी जब रामनगर को निकली तो इधर घर में रोहित ने तैश में आकर खुद पर केरोसिन से भरे डिब्बे को उड़ेलकर आग लगा ली। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और घटना की जानकारी दुर्गा देवी को दी।

रोहित को तत्काल 108 सेवा से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएमएस ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।

सीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने बताया कि बच्चा 80 प्रतिशत से अधिक जल चुका है। उसके पेट, पैरों में ज्याद ही आग लग चुकी थी। बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें