सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू पर गैरकानूनी तरीके से सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है।
याचिका में इस पूरे मामले की जांच सीबीआई या एसआईटी से कराने की गुहार लगाई गई है। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
रवींद्र जुगरान द्वारा दाखिल इस याचिका में नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। याचिका में पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने एक फर्जी आदमी के नाम पर वन विभाग की जमीन की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया गया है।
साथ ही उस जमीन पर गैरकानूनी तरीके से पेड़ भी काटने का आरोप लगाया गया है। यहां तक की मसूरी के तत्कालीन सर्किल ऑफिसर ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सुनियोजित साजिश के तहत गलत तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री हुई थी।