फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विधायकों ने महामहिम को बताई 'समस्या'

Sat, 25 Jan 2014 09:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में राज्य बाल आयोग की ओर से गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने जा रही बाल विधानसभा के लिए चयनित 70 बच्चे शनिवार को राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी से मुखातिब हुए।
विज्ञापन


बच्चों ने महामहिम से प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य और संसाधनों के अभाव से जुड़े सवाल पूछे। शनिवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 70 बाल विधायक पहुंचे। यह विधायक रविवार को स्कॉलर्स होम स्कूल में होने वाली बाल विधानसभा में शिरकत करेंगे।

वोटिंग के जरिए इनमें से मुख्यमंत्री, मंत्री, विपक्ष के नेता के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष का भी चयन हो चुका है। बच्चों ने प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा की दुर्दशा से जुड़े कई सवाल पूछे।
विज्ञापन


प्रशिक्षित करने का काम
राज्यपाल ने कहा कि निश्चित तौर पर स्कूलों में बदहाली है लेकिन इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। जिस स्कूल में शिक्षक होने के बावजूद नहीं पढ़ाते, उसके खिलाफ लोगों को आवाज उठानी होगी।

इस दौरान आपदा से जुड़े कई सवाल भी सामने आए, जिस पर राज्यपाल ने बताया कि ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए अब पंचायत स्तर पर लोगों को प्रशिक्षित करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर बाल आयोग के अध्यक्ष अजय सेतिया, प्लान इंडिया के राज्य प्रबंधक सुरेश बलोदी भी मौजूद रहे।

संदीप पंत बने मुख्यमंत्री
गणतंत्र दिवस पर एस्ले हॉल स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल में आयोजित होने जा रही बाल विधानसभा के लिए संदीप पंत को मुख्यमंत्री चुना गया है। इसके अलावा पंकज सिंह नेगी को गृह मंत्री, सूर्य प्रताप सिंह को शिक्षा मंत्री, दिशा भट्ट को समाज कल्याण मंत्री, ज्ञान बाबू को श्रम मंत्री, करमजीत सिंह को आपदा मंत्री चुना गया। आदित्य वर्मा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे जबकि सूरज पंत नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें