फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित होंगे आपदा में एमआई-17 क्रैश के शहीद

Sat, 25 Jan 2014 08:33 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में 16 जून को आई आपदा में अब तक सबसे बड़े सैन्य बचाव अभियान में एमआई 17 हेलीकाप्टर क्रैश में शहीद पायलटों व चालक दल को गणतंत्र दिवस पर अलंकृत किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवीण को शौर्य चक्र
शहीद पायलट विंग कमांडर डेरिल केस्टिलीनो को शांतिकाल का दूसरा सर्वश्रेष्ठ सम्मान कीर्ति चक्र और शहीद कोपायलट प्लाइट लेफ्टिनेंट के प्रवीण को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा रहा है। क्रैश में शहीद हुए तीन अन्य एयरफोर्स कर्मियों को वायुसेना मेडल प्रदान किया जाएगा।

स्थानीय लोगों को निकाला
आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में एयरफोर्स एवं सेना ने लगभग एक माह तक अभियान चला कर एक लाख से अधिक फंसे हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को निकाला था।
विज्ञापन


अभियान के तहत 25 जून को केदारनाथ से वापस लौटते हुए एक एमआई 17 हेलीकाप्टर क्रैश हुआ, जिसमें एयरफोर्स के पांच और आईटीबीपी और एनडीआरएफ के 15 अधिकारी और जवान शहीद हुए।

एक सप्ताह से लगातार दुर्गम केदार घाटी के खराब मौसम में पायलट विंग कमांडर डेरिल केस्टिलीनो ने अस्सी से अधिक श्रद्धालु निकाले थे।

उनके परिजनों को राष्ट्रपति कीर्ति चक्र जबकि कोपायलट को शौर्य चक्र प्रदान करेंगे। हेलीकाप्टर में चालक दल के साथ शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट फ्लाइट लेफ्टिनेंट तपन कपूर, जूनियर वारेंट अफसर एक सिंह, सार्जेंट सुधाकर यादव को वायु सेना मेडल से सम्मानित किया है।

यूबी एरिया कमांडर को एवीएसएम
आपदा के दौरान सेना के चलाए राहत एवं बचाव अभियान का जिम्मा उत्तर भारत एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस बाबा के अधीन रहा। अभियान के सफल संचालन के लिए जनरल बाबा को गणतंत्र दिवस पर बार टू अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें