फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः ट्रॉली में फंसकर कटा मासूम का हाथ

Sun, 14 Sep 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को रुद्रप्रयाग के चंद्रापुरी में मोटराइज्ड ट्राली से उतरते समय चक्के में फंसकर मासूम का एक हाथ कंधे से कट गया।
विज्ञापन

हादसे में दूसरे हाथ की तीन उंगलियां भी आधी कट गईं। बुरी तरह से लहूलुहान बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।

घटना से गुस्साए लोगों ने चंद्रापुरी में करीब एक घंटे तक केदारनाथ हाईवे पर जाम लगाया। लोगों ने पीड़ित बच्चे के उपचार का खर्चा और मुआवजा देने की मांग की। जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय निवासी विश्वमित्र भट्ट ने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे चंद्रापुरी बाजार से नेपाली मूल का मजदूर मनबहादुर अपने आठ वर्षीय बेटे तुलाराज के साथ ट्राली से चंद्रापुरी छोर में उतरा। इस दौरान तुलाराज के हाथ ट्राली को चलाने वाले तार की चपेट में आ गए। इससे वह चक्के और पोल के बीच में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वो तड़पता रहा, मशीन चलती रही

हादसे में उसका एक हाथ कंधे से पूरी तरह से कट गया। लापरवाही का आलम यह था क‌ि बच्चे का हाथ चक्के में ल‌िपटने के बावजूद ट्रॉली रूकी नहीं। लोगों के चिल्लाने पर दूसरे छोर से आपरेटर ने मशीन रोकी। घायल बच्चे को लोग चंद्रापुरी लाए, जहां से उसे बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। घटना से नाराज लोगों ने यातायात रोक दिया।

डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे एसडीएम यूएस चौहान और लोनिवि के ईई प्रवीण सिंह का लोगों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने पुल निर्माण नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की। लगभग एक घंटे तक चले विरोध के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

डीएम का है कहना
शासन को मुआवजे के लिए लिखा जाएगा। बच्चे की हरसंभव मदद की जाएगी। एसडीएम को मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिस भी जेई/एई की गलती पाई जाएगी, उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी। यह बहुत ही गंभीर मामला है।
-डॉ. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें