फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा को खंडित मूर्तियां प्रवाहित करता देख रहा मासूम, तभी गंगा के तेज प्रभाव में बह गया

Sun, 29 Jul 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
गंगा - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

टांडा भागमल निवासी एक बुजुर्ग अपने सात वर्षीय पोते के साथ खंडित मूर्तियां प्रवाहित करने गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर घाट पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


पोता गंगा किनारे ढांग पर खड़े होकर दादा को मूर्तियां प्रवाहित करते देख रहा था। इसी बीच ढांग ढह गई और मासूम गंगा के तेज बहाव में बह गया। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। 

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भागमल निवासी महावीर कश्यप के घर में पूजा-पाठ करते समय पूजा के दरबार में लगाई गई देवी-देवताओं की कुछ मूर्तियां खंडित हो गई थी। रविवार को महावीर ने अपने पिता रामपाल को खंडित मूर्तियों को गंगा में प्रवाहित करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादा के साथ जाने की जिद कर रहा था आर्यन

गंगा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बुजुर्ग रामपाल जैसे ही मूर्तियों को प्रवाहित करने जाने लगे तो उनका पोता अथवा महावीर का सात वर्षीय बेटा आर्यन भी दादा के साथ जाने की जिद करने लगा। इस पर रामपाल मासूम आर्यन को अपने साथ ले गए। 

गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घाट पर दोनों पैदल पहुंचे। बुजुर्ग रामपाल मूर्तियों को प्रवाहित करने गंगा किनारे पहुंचे। उन्होंने पोते आर्यन को पीछे रुकने का कहा। इस पर आर्यन गंगा किनारे ढांग के पास खड़ा हो गया। इसी बीच उसके पैरों के नीचे से ढांग ढह गई और वह गंगा की तेज धार में बहने लगा। आर्यन को बहता देख बुजुर्ग रामपाल ने शोर मचा दिया। 
 
शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम गंगा में लापता हो गया था। सूचना पर अन्य ग्रामीण और भिक्कमपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी ने गंगा में आर्यन की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि इस समय गंगा में काफी पानी है। इसलिए बच्चे की तलाश के लिए हरिद्वार से जल पुलिस की टीम को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें