डोईवाला माजरी ग्रांट की सिंचाई नहर में दो वर्ष का एक मासूम बच्चा गिर गया। माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया दो साल का सक्षम पुत्र प्रवीण निवासी माजरी ग्रांट में खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया और बहकर इंटर कॉलेज के समीप एक खेत तक चला गया।
करीब 300 मी बह कर वह एक खेत में चला गया। खेतों में सिंचाई कर रहे किसान की नजर बच्चे पर पड़ी। हड़कंप मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तत्काल जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर लालतप्पड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची।