फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हाथी के हमले में महिला और किसान की मौत, लोगों ने किया हंगामा

Sun, 03 Nov 2019 12:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
जियापोता गांव में महिला को घायल करने के बाद हाथी को भगाते वनकर्मी।
विज्ञापन
एक जंगली हाथी ने शनिवार को हरिद्वार-लक्सर रोड स्थित पंजनहेड़ी और जियापोता गांव में जमकर कहर बरपाया। हाथी ने खेत में काम कर रहे पंजनहेड़ी निवासी 60 साल के किसान सुरेंद्र चौहान पुत्र विशंभर को पटक पटककर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, इससे पहले जियोपोता गांव की रहने वाली बबीता पत्नी अमरीश हलवाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कनखल के अस्पताल में भर्ती बबीता ने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एक दिन में दो लोगों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने डीएफओ आकाश वर्मा और उनके सहकर्मियों को पंजनहेड़ी गांव में देर रात तक बंधक बनाए रखा। उन्होंने किसान सुरेंद्र के शव को भी घर में रख लिया। कहा कि मुआवजा मिलने और हाथी को मारे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वहीं, मौके पर पहुंचे विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और संजय गुप्ता ने भी अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। देर रात तहसीलदार आशीष घड़ियाल, ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे थे।

जानकारी के मुताबिक सुबह से ही जंगली हाथी पंजनहेड़ी और जियापोता के नजदीक घूम रहा था। इस बीच उसने जियापोता गांव में सड़क से गुजर रहे कई लोगों को दौड़ा दिया। लोग जान बचाने को अपनी बाइक और अन्य वाहन छोड़कर भाग निकले। हमलावर हाथी ने एक ट्रैक्टर के ट्रॉले समेत कई वाहनों को सूंड़ से उठाकर पटक दिया। उत्पाती हाथी ने जियापोता गांव की बबीता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बबीता पर हमला होते देख ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए हाथी को गांव से बाहर की ओर खदेड़ा और महिला को उपचार के लिए कनखल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि देर रात महिला से अस्पताल में दम तोड़ दिया। ग्रामीण कुछ करते उससे पहले हाथी ने पंजनहेड़ी गांव से सटे खेत में पानी दे रहे किसान सुरेंद्र चौहान को भी सूूंड़ से उठाकर पटक दिया। बताया गया कि सुरेंद्र उस समय खेत में पानी दे रहा था। हाथी ने सुरेंद्र को छोड़ा नहीं। जमीन पर पटकने के बाद हाथी उसकी पीठ में दांत घुसा दिए। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र ने अस्पताल जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।

इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाथी का रेस्क्यू करने पहुंचे डीएफओ आकाश वर्मा और उनके साथियों को बंधक बना लिया। सूचना पाकर विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और संजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की लापरवाही की वजह से जंगली जानवर ग्रामीणों की जान ले रहे है। उनका आरोप था कि हाथी सुबह से ही क्षेत्र में आतंक बरपा रहा है तो उसे भगाया तक क्यों नहीं गया। ग्रामीणों ने बंधक बनाए गए वनकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की। डीएफओ बार-बार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी।

जियापोता गांव में महिला को घायल करने के बाद हाथी को भगाते वनकर्मी।- फोटो : HARIDWAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें