यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह देहरादून पहुंचे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे वहां से हिमालच चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के मुताबिक, वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम योगी सुबह10:35 पर पहुंचे। इसके बाद वे वहां दस मिटन तक रुके। वहीं10:45 पर हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के बारे में भी अधिकारियों से बात-चीत की।
एसडीएम डोईवाला कुश्म चौहान ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए। वही से कल वह वापस जाएंगे। इस दौरान उनके साथ कोतवाल ओमवीर रावत, तहसीलदार बीएस नेगी, जौलीग्रांट चौकी इंचार्ज मंजुल रावत आदि थे।