फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: सीएम के मंच पर बच्चों ने खुलकर की मन की बात, जानिए क्या कहा

Mon, 10 Jul 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
amar ujala
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मुकाम हास‌िल करने वाले छात्रों को जब सीएम से उनकी मेहनत का ईनाम म‌िला तो उनके हौंसले और भी बुलंद हो गए। जान‌िए सीएम के मंच पर क्या बोले होनहार...
विज्ञापन

2 of 9
amar ujala
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को प्रदेश के दूर-दराज हिस्सों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं से मन की बात की। स्कूल के नाम के नाम जानने के साथ उनकी कामयाबी के राज पर सवाल किए। बच्चों ने खुलकर अपनी कामयाबी के राज बताने के साथ बेबाकी से दिल की बात कही। सीएम का अपनत्व पाकर बच्चे भी खासे उत्साहित हुए। 

 
विज्ञापन

3 of 9
amar ujala
मौका था देहरादून में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह का। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सम्मान पाने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं से उनके जनपद, गांव, स्कूल, कोचिंग, परिवार के बारे में सवाल किए। यह भी पूछा कि वह दूर-दराज से यहां कैसे पहुंचे। सफलता पाने को कोचिंग ली गई या नहीं। कुछ बच्चे तो मंच पर थोड़े झिझके जरूर, मगर कुछ ने खुलकर अपनी मन की बात कहने में देरी नहीं की।

 

4 of 9
amar ujala
पिथौरागढ़ से आए  छात्र अक्षय बोरा तो यहां तक कहा कि वह तो प्रधानमंत्री मोदी और उनके (त्रिवेन्द्र रावत) के फैन है। उनका (रावत) का सानिध्य तो मिल गया। अब प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद पाना है। काफी समय से इन दोनों महानुभाव से मिलने की इच्छा थी। सीएम ने अपने भाषण में अक्षय बोरा की दिल की बात का उल्लेख भी किया।
विज्ञापन

5 of 9
amar ujala
नैनीताल जिले के हल्द्वानी की अंजलि उनियाल भी सीएम से मिले अपनत्व को लेकर गद्दगद थी। अंजलि बताती है कि सीएम ने स्कूल के नाम के साथ पूछा था कि कोचिंग की थी या नहीं। कोचिंग न करने की बात कही तो शाबाश कहकर उन्हें दुलारा। पौड़ी के दीपक मेहर से सीएम ने स्कूल और घर परिवार के बारे में पूछा। दीपक ने तो मन में संजोया सपना भी उन्हें बता दिया। इसके अलावा ऐसे अनेक बच्चे थे, जो सीएम से पुरस्कार पाकर खुद को भाग्यशाली मान रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
amar ujala
उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अच्छी परसेंटेज जरूरी नहीं, बल्कि जज्बे की जरूरत है। कहा कि कम अंक वाले लोगों ने बुलंदियों को छुआ है। नैनीताल से आए छात्र मोहित खोलिया ने कहा कि शाहरुख खान सर्कस शो में काम करते थे। वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी चाय बेचा करते थे और आज पूरे देश का नेतृत्व कर रहे हैं। जबकि पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम हाईस्कूल में तृतीय श्रेणी से पास थे। कहा कि जीवन में कभी भी निराश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
amar ujala
सरस्वती विद्या मंदिर भानियावाला की दसवीं कक्षा की मेधावी छात्रा आयुषी पेटवाल ने कहा कि प्रदेश के कुछ स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है, लेकिन वहां के शिक्षक हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसी का परिणाम है कि सुविधा न होने के बावजूद भी यहां से होनहार छात्र निकलते हैं। कहा कि अमर उजाला की ओर से सम्मान पाकर सीना गर्व से ऊंचा हुआ। 
 

8 of 9
amar ujala
टिहरी जनपद की अंजली उनियाल ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित किया गया सम्मान समारोह सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के  मेधावियों को ऐसा कुछ करना चाहिए ताकि उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने।  
विज्ञापन

9 of 9
समारोह में दून डिफेंस कॅरियर प्वाइंट के संचालक जेपी नौटियाल ने कहा कि बीपीएल परिवार के दस मेधावियों को कॅरियर प्वाइंट की ओर से एनडीए, एयर फोर्स, नेवी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इन मेधावियों को पढ़ाई के लिए पठन एवं लेखन सामग्री भी निशुल्क मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें