फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पुष्कर धामी हुए अफसरों पर फायर: बोले-पांच महीने का सीएम नहीं हूं, काम करना ही होगा

Tue, 05 Apr 2022 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टाइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी पारी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आक्रामक नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अधिकारियों की बैठक में अपने इरादे साफ कर दिए। पहले ही दिन वह अफसरों पर फायर होते दिखे। उन्होंने कहा कि वह पांच महीने के मुख्यमंत्री नहीं हैं। उस समय की परिस्थितियां भिन्न थी। हम जनता से वादे करके सत्ता में आए हैं। वादों को जमीन पर उतारने के लिए काम तो करना ही होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टाइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

जन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि जनता एवं जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी वजह से फोन रिसीव न कर पाएं तो कॉल बैक जरूर करें।
विज्ञापन


हमारा पारदर्शिता और मितव्ययिता पर फोकस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य फोकस पारदर्शिता और मितव्ययिता पर है। इसमें किसी भी तरह कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हम तुष्टिकरण के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे

हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाने पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तुष्टिकरण के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें