फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से लड़ने आया 'चिड़िया घर' का गधा प्रसाद

Mon, 07 Oct 2013 04:59 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम टीवी चैनलों में उत्तराखंड में आई आपदा का दर्द दिखाया गया। इसी क्रम में ऋषिकेश में धारावाहिक ‘चिड़िया घर’ की शूटिंग रविवार को हुई।
विज्ञापन


शूटिंग शेड्यूल
धारावाहिक निर्देशक अनिल दूबे ने बताया कि वे यहां दो दिवसीय शूटिंग शेड्यूल के तहत अपनी यूनिट के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां फिल्मांकन का मुख्य उद्देश्य आपदा से त्रस्त उत्तराखंड के प्रति जनमानस को भय मुक्त करना है। बकौल अनिल इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने दर्शकों को यही संदेश देना चाहते हैं कि उत्तराखंड में सब ठीक है।

पढ़ें, देहरादून में बसेंगे बॉलीवुड के 'जादूगर'

गरिमा प्रोडक्शन के बैनर तले सब टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘चिड़िया घर’ के कुछ दृश्य रविवार को तीर्थनगरी में फिल्माए गए। देर शाम स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंची यूनिट ने रामझूला, लक्ष्मीनारायण मंदिर घाट, परमार्थ निकेतन आदि स्थानों पर दृश्य फिल्माए।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य कलाकार बाबूजी, नौकर (गधा प्रसाद), बेटा का किरदार निभा रहे कलाकारों क्रमश: राजेंद्र गुप्ता, जीतू शिवहरे और सारांश वर्मा मौजूद रहे।

प्रसारण 15 और 16 अक्तूबर को
धारावाहिक के निर्देशक अनिल दूबे ने बताया कि यहां शूटिंग में फिल्माए जा रहे दृश्यों का प्रसारण 15 और 16 अक्तूबर को किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ कई अन्य सहयोगी मौजूद थे।
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान कलाकार जीतू शिवहरे ने स्वर्गाश्रम में छोले कुलचे का खूब आनंद उठाया। इसके अलावा उन्होंने पास ही में लगी ठेली में कुलचों को गरम करने में भी हाथ अजमाया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें