यहां रहेगी पार्किंग
-सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर, दून शहर से आने वालों के लिए सुभारती कॉलेज, उत्तरांचल विवि के पास, नंदा की चौकी पर पेट्रोल पंप के पास, आसन नदी के पट पर पार्किंग होगी।
-सेलाकुई क्षेत्र में नदी क्षेत्र के खाली स्थान पर पार्किंग होगी।
-मालदेवता, रायपुर और बालावाला से आने वालों के लिए मालदेवता सड़क पर पार्किंग होगी।
-आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन और मोहब्बेवाला क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए चंद्रबनी हाट बाजार मैदान में पार्किंग होगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार होगी कौशल जनगणना, समिति ने शुरू की तैयारी, रोजगार की राह होगी मजबूत
छठ पूजा पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ की आशंका के चलते डीजे और आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है। घाटों पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ और जल पुलिस को तैनात किया जाएगा। छठ पूजा पर निजी वाहनों का कम प्रयोग कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। - अजय सिंह, एसएसपी