फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दोस्तों के साथ पार्टी कर लाैटते वक्त पैर फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहस्रधारा क्षेत्र में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए चेतन चंद्र बहादुर पैर फिसलने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें खाई से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सहस्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने दुर्गम और खतरनाक परिस्थितियों के बीच गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मेहनत के बाद एसडीआरएफ जवान खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहे और उसे बाहर निकाला।



हालांकि, तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को जिला पुलिस को सौंप दिया। राजुपर थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि व्यक्ति मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। फिलहाल वह सहस्रधारा क्षेत्र में ही रह रहा था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। चेतन के दोस्तों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें