फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शादी के लिए कुंडली नहीं यह रिपोर्ट देखना जरूरी

Fri, 27 Dec 2013 10:05 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर बेटी की शादी करनी है तो कुंडली देखने के बजाए लड़के की एचआईवी फ्री पैथोलोजिकल जांच रिपोर्ट मांगिये।
विज्ञापन


बिना बताए कर दी शादी
यह सलाह एक बेटी के पिता की है। दरअसल दो साल पहले देहरादून के एक परिवार ने अपने बेटे का एचआईवी संक्रमण छिपाकर लखनऊ में उसकी शादी कर दी थी। एक्सीडेंट में जांच हुई तो यह राज खुला। बाद में हकीकत की सारी परतें उधड़ती चली गईं।

इस परिवार ने लड़के की अच्छी नौकरी के चक्कर में अपनी बेटी की शादी की थी। लड़के को एचआईवी संक्रमण की जानकारी उसके घरवालों को भी थी, लेकिन उन्होंने यह बात छिपाये रखी।
विज्ञापन


शादी के बाद लड़की को संक्रमण से बचाने के लिए युवक बचाव के तरीके इस्तेमाल करता रहा। लोग जब लड़की से ‘खुशखबरी’ पूछते तो वह अपने पति से कहती। इस पर पति कहता है कि अभी बच्चे नहीं चाहिए।

शादी से पहले पैथोलाजिकल रिपोर्ट देखें
एक दिन लड़का ससुराल गया था। वहां एक्सीडेंट हुआ तो जांच में एचआईवी संक्रमण का खुलासा हुआ। अब लड़की के पिता पछताकर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि बेटी के शादी के पहले लड़के की पैथोलोजिकल रिपोर्ट जरूर देख लें।

लड़के का इलाज अब दून अस्पताल के एआरटी सेंटर में चल रहा है। इस युवक अलावा भी यहां कई और मरीज अपनी पहचान छिपाकर इलाज करा रहे हैं।

संक्रमण छिपाने आते हैं दून
मेरठ, दिल्ली, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर आदि जगहों के रोगी इलाज के लिए दून अस्पताल के एआरटी सेंटर आते हैं। यह मरीज अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश करते हैं। जब उनसे आईडी प्रूफ मांगा जाता है तो राज खुलता है।
विज्ञापन


दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल का कहना है कि इमरजेंसी में तो किसी को भी दो-चार दिन की दवा दी जा सकती है, लेकिन बिना आईडी प्रूफ के  सेंटर पर इलाज नहीं हो सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें