फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर महिला शिक्षक से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर एक महिला शिक्षक से ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने लोन के लिए आवेदन एक समाचार पत्र में विज्ञापन देखकर किया था। ठगों ने उनके खाते से कुल 54 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। मामले में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विद्या विहार निवासी हिमांशु नौटियाल ने शिकायत की थी। हिमांशु की मां चित्रा नौटियाल एक शिक्षक हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक समाचार पत्र में लोन दिलाने वालों के मोबाइल नंबर देखे थे। इन नंबरों पर जब उन्होंने बात की तो वह साइबर ठगों के जाल में फंस गईं। फोन पर बात करने वाले ने खुद को बजाज कंपनी का अधिकारी बताया। विश्वास में लेकर कथित अधिकारी ने लोन प्रोसेसिंग के नाम पर 54 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस के अनुसार इन नंबरों और बैंक डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें