फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में सबसे कम दर पर दी जा रही बिजली: CM

Thu, 29 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सितारगंज/नानकमत्ता
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां, 24 घंटे बिजली दी जा रही है और अन्य राज्यों से बिजली के दाम भी कम हैं।
विज्ञापन


सीएम रावत ने कहा कि महिला सशक्तीकरण पर सरकार कार्य कर रही है। आज उत्तराखंड के प्रत्येक थाने में एक महिला एसआई तैनात है। 2022 तक हर महिला का बैंक खाता होगा और बैलेंस की व्यवस्था सरकार करेगी। सरकार गरीब, मजदूर, किसान, पुरोहित, मौलवियों और कथावाचकों को भी पेंशन दे रही है।

बृहस्पतिवार को बिचुवा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में कांग्रेस की जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ उत्तराखंड ही एक ऐसा राज्य है, जहां किसानों के गन्ने का पहले भुगतान किया गया। जल्द ही शेष बकाया भुगतान भी कर दिया जाएगा। गन्ना खरीद मूल्य सभी प्रदेशों से ज्यादा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची से लेकर दादी-नानी तक पेंशन
बच्ची पैदा होने से लेकर दादी-नानी बनने तक पेंशन देने की व्यवस्था की गई है। उनके कार्यकाल से पहले 1.74 लाख लोगों को दो सौ रुपये के हिसाब से पेंशन दी जाती थी। वर्तमान में 7.25 लाख लोगों को एक हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। 65 वर्षीय बुजुर्गों को पांच प्रतिशत बढ़ाकर पेंशन दी जाएगी। इससे पूर्व सीएम रावत ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंच मत्था टेका और अरदास की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें