फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार से दून में मिलेंगे सस्ते आलू, प्याज

Sat, 05 Jul 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की मार से कराह रही देहरादून की जनता के लिए एक राहत भरी खबर है।
विज्ञापन


यहां मिलेगी सस्ती सब्जी
आज शुक्रवार से निरंजनपुर सब्जी मंडी में आलू और प्याज के 10 रिटेल काउंटर लगेंगे। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक, जबकि शाम 4 बजे से 7 बजे तक ग्राहकों को इन काउंटरों पर सस्ता आलू, प्याज मुहैया कराया जाएगा।

काउंटर नवीन मंडी परिसर में नई दुकानों में लगाए जाएंगे। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल के अनुसार गुरुवार को काउंटर लगाए जाने के संबंध में आढ़तियों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन


महंगी सब्जी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
तय हुआ कि मंडी आढ़तियों से सब्जी खरीदेगी। इसे फुटकर भाव पर ग्राहकों को मुहैया कराने की व्यवस्था करेगी। उनके मुताबिक इसके अलावा मंडी से निकलकर महंगी सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए कमेटी गठित की गई है। सचिव थपलियाल के मुताबिक मंडी निरीक्षक अजय डबराल और पंकज शाह का मंडी और इसके बाहर मूवमेंट रहेगा। तय कीमत से अधिक वसूलने वालों से पूछताछ की जाएगी।

जो भी ऐसा करता पाया जाएगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

काउंटरों पर इन दामों पर मिलेंगे आलू, प्याज
आलू- 18 रुपए से लेकर 20 रुपए तक
(इस कीमत में देसी, पहाड़ी दोनों तक का आलू मिलेगा)

प्याज- 18 रुपए, 23 रुपए, 25 रुपए
(राजस्थान, मध्य प्रदेश का प्याज सबसे कम कीमत का है। 23 रुपए में मध्यम आकार का प्याज मिलेगा, जबकि 25 रुपए में नासिक का प्याज ग्राहकों को मिल पाएगा)

12 घंटे में ही बढ़ गए दाम
आलू, प्याज की कीमतों में 12 घंटे के भीतर ही इजाफा हो गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को यह बढ़त चार रुपए से लेकर छह रुपए तक रही।
 
मंडी में गुरुवार को यह रही आलू, प्याज की स्थिति
प्याज की आवक- 315 क्विंटल
थोक दाम प्रति क्विंटल- 1800 रुपए से लेकर 2500 रुपए

आलू की आवक- 793 क्विंटल
थोक दाम प्रति क्विंटल- 1800 रुपए से लेकर 2500 रुपए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें