फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के चावला बनेंगे 'अहाना' की शादी के गवाह

Fri, 31 Jan 2014 10:51 PM IST
योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिने स्टार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देयोल की दो फरवरी को मुंबई के होटल ग्रैंड मराठा मे शादी होने जा रही है।
विज्ञापन


शादी के लिए धर्मनगरी हरिद्वार में रहने वाले नेत्रदान कार्यकर्ता रामशरण चावला को भी निमंत्रण मिला है और वह शादी में शरीक होने के लिए मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें, दून की ताशी-नुंग्शी ने फतह की अकाकागुआ चोटी

रामशरण चावला ने बताया कि अहाना देयोल की शादी दिल्ली के वैभव वोहरा के साथ होगी।

ये होंगे कार्यक्रम
उन्हें मिले निमंत्रण पत्र के मुताबिक 31 जनवरी को मेहंदी की रस्म रखी गई है। एक फरवरी को संगीत का कार्यक्रम है।

दो फरवरी को शादी का मुख्य कार्यक्रम मुंबई के पांच सितारा होटल ग्रैंड मराठा में होगा।

देओल परिवार से है पुराना रिश्ता
रामशरण चावला इससे पहले भी धर्मेंद्र-हेमा मालिनी परिवार की दो शादियों में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले ईशा देयोल और हेमा मालिनी की भतीजी नंदिता चक्रवर्ती की शादी के मेहमान बन चुके हैं।
विज्ञापन


अब अहाना देयोल की शादी में शरीक होने के लिए वह अपनी बेटी सुरभि के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें