फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chargesheet against father-son: पैतृक जमीन की धोखाधड़ी का मामला, 48 वर्षों तक छिपाई बात इस तरह आई सामने

Sun, 03 Jul 2022 03:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अवध ने हर्रावाला में अवैध रूप से करीब ढाई एकड़ कृषि भूमि को धोखाधड़ी से अपने नाम कर लिया था। भूमि जशबहादुर के पिता तेज बहादुर सिंह की थी, जो वर्ष 1973 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। उनकी मृत्यु के बाद अवध बहादुर ने तेज बहादुर के रूप में एक व्यक्ति को खड़ा किया।
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैतृक जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पिता-पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में 18 अगस्त 2021 को डोईवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। दून निवासी जशबहादुर चौहान ने अपने चाचा अवध बहादुर सिंह और उनके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


आरोप है कि अवध ने हर्रावाला में अवैध रूप से करीब ढाई एकड़ कृषि भूमि को धोखाधड़ी से अपने नाम कर लिया था। भूमि जशबहादुर के पिता तेज बहादुर सिंह की थी, जो वर्ष 1973 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। उनकी मृत्यु के बाद अवध बहादुर ने तेज बहादुर के रूप में एक व्यक्ति को खड़ा किया।
 
करीब 48 वर्षों तक यह बात राज ही रही। अगस्त 2018 में जब जशबहादुर के बेटे को यह बात पता चली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मुकदमा दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तेज बहादुर वर्ष 1973 में कभी देहरादून आए ही नहीं। न ही वह अवकाश पर थे।
विज्ञापन


इस मामले में जशबहादुर की शिकायत पर 26 अप्रैल 2022 को एक मुकदमा और दर्ज किया गया। आरोप था कि आरोपी अवध बहादुर सिंह और उसके चारों बेटे दिनेश कुमार सिंह, गणेश बहादुर, संजय चौहान और अजय कुमार सिंह यह जमीन दोबारा बेचने की योजना बना रहे हैं। 

ये भी पढ़ें...केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा:  लिनचोली के पास कंडी से 200 मी. नीचे खाई में गिरने से बच्चे की मौत, मजदूर मौके से फरार
विज्ञापन


पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (मूल्यवान दस्तावेजों की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (जाली कागजात को असली के रूप में प्रस्तुत करना) के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें