फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप वितरण में अनियमिता का आरोप, काश्तकारों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पाइप वितरण में धांधली का आरोप लगा प्रदर्शन करते काश्तकार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
उद्यान विभाग पर पाइप वितरण में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए काश्तकारों ने उद्यान विभाग के गोदाम के बाहर नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गोदाम को भी बंद कर दिया। काश्तकारों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में असिंचित खेतों को सिंचित बनाने और उद्यान को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से काश्तकारों को मुफ्त में पाइप उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी उक्त पाइप के काश्तकारों से 300 रुपये वसूल रहे हैं। योजना के तहत एक काश्तकार को खतौनी के आधार पर दो तरह के मोटा और पतला पाइप उपलब्ध कराए जाते हैं। इनमें से पतला पाइप करीब 170 मीटर लंबा होता है जबकि, मोटा पाइप करीब 50 मीटर लंबा होता है। लेकिन काश्तकारों का आरोप है कि उक्त पाइप की एवज में काश्तकारों से 300 रुपये वसूल रहा है। 50 मीटर पाइप भी पूरा नहीं दिया जा रहा है। वहीं उद्यान प्रभारी डॉ. रामकुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित मातहत से पूरी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। काश्तकारों को पूरा पाइप उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रण सिंह चौहान, अजय सिंह मोहर सिंह, रोशन सिंह, तिलक सिंह, पूरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, भजन दास, रविंद्र चौहान, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें