चारधाम यात्रा की बुकिंग न होने से परेशान हैं यात्री व व्यवसायी
बुकिंग के हिसाब से पंजीकरण उपलब्ध न होने से ऐसे श्रद्धालु भी परेशान हैं, जिन्होंने होटल तो बुक कर लिया लिया उनका चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही चारधाम होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी यात्रा के लिए सीमित संख्या के आधार पर पंजीकरण करने का विरोध किया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब पूरे देश में बिकेगी चमोली की जड़ी-बूटियां, आयुष मंत्रालय ने 48 काश्तकारों को किया पंजीकृत
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सुरी का कहना है कि यात्रा शुरू होने में मात्र 13 दिन शेष है। अभी तक यात्रा मार्गों के 70 प्रतिशत होटलों की बुकिंग खाली चल रही है। जिन तीर्थयात्रियों ने होटलों में पहले से बुकिंग की है, वे भी पंजीकरण न होने की स्थिति में बुकिंग रद्द करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। इससे होटल व्यवसायी बेहद परेशान हैं।