2020 के मुकदमे में आपसी समझौते पर बच निकले थे
वर्ष 2020 में भी वन आरक्षी भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इसमें भी परीक्षा केंद्रों पर ब्लूटूथ डिवाइस पकड़ी गई थी। एक अभ्यर्थी की शिकायत पर मुकेश सैनी, हाकम सिंह, रचित पुंडीर समेत सात लोगों के खिलाफ मंगलौर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन, ये आरोपी आसानी से बच निकले थे। हाईकोर्ट में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लिहाजा, इस मुकदमे को बंद कर दिया गया था।